यूनानी चिकित्सा अनुसंधान पर आधारित पुस्तक का विमोचन

यूनानी चिकित्सा अनुसंधान पर आधारित पुस्तक का विमोचन

0 minutes, 3 seconds Read

Basti (Uttar Pradesh) जनपद बस्ती के नगर बाजार निवासी डॉ. शमसुल हुदा एवं सह-लेखिका डॉ. सैयदा ज़ैनब फ़ातिमा द्वारा लिखित पुस्तक ‘Essentials of Unani Medical Research & Biostatistics’ का विमोचन हुआ। यूनानी चिकित्सा अनुसंधान पर आधारित यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण पुस्तक है, जिसमें शोध पद्धति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अनुसंधान के व्यावहारिक पहलुओं को सरल और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

डॉ. हुदा की इससे पूर्व भी यूनानी चिकित्सा विषय पर दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें यूनानी चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सराहना मिली है। उनकी यह नवीन कृति यूनानी चिकित्सा अनुसंधान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है। पुस्तक से शोध के प्रति वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा तथा यह नए शोधार्थियों, चिकित्सकों , बी.यू.एम.एस. एवं एम.डी./ एम.एस. छात्रों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कृति यूनानी चिकित्सा के अकादमिक और शोध जगत में लंबे समय तक उपयोगी पुस्तक के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं