नगर बाजार/बस्ती:– नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अगईभगाड में बीते दिनों हुए मारपीट की घटना में घायल रवी राजभर की उपचार के दौरान हुए मौत के मामले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व महादेवा विधायक दूधराम शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुँचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार की हर संभव मदद करेंगे।घटना में शामिल अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। कानून उन्हें सजा देगा।
विदित हो कि 13 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अगईभगाड निवासी विजयपाल सिंह ओम प्रकाश राजभर को अपशब्द कह रहा था। जिसका विरोध रवी राजभर ने किया था।इसी बात से गुस्साए विजयपाल सिंह अपने साथियों राम प्रताप सिंह, मारकंडे सिंह, सोनल सिंह व तुषार उर्फ मन्कू सिंह को साथ लेकर आया। मन्कू सिंह ने लोहे की पाइप से रवी राजभर के सिर पर वार कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसी रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी।
हलाँकि पाँचों आरोपी जेल में बंद हैं।