लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में योगी सरकार ने बड़ा फेर बदल कर दिया है। एक साथ 65 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है जिनमें 8 आईपीएस, 39 डिप्टी एसपी और 18 एडिशनल एसपी के ट्रांसफर किए गये हैं।
इन 8 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
- IPS अभिनव त्यागी ASP कुशीनगर
- IPS आदित्य बंसल बने ASP ग्रामीण मुज़फ्फरनगर
- IPS चिराग जैन बने ASP ग्रामीण आज़मगढ़
- IPS विक्रम दहिया बने ASP पीलीभीत
- IPS अनुकृति शर्मा बनी ASP संभल
- IPS अभिजीत कुमार बने ASP फतेहपुर
- IPS मानुष पारिक बने ASP अम्बेडकरनगर
- IPS मनोज कुमार रावत बने ASP गोण्डा