मंत्री ओपी राजभर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का किया शुभारम्भ
केंद्र का भ्रमण के दौरान केंद्र के प्रयासों की सराहना
Basti (Uttar Pradesh) – पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती में आयोजित वृक्षारोपण ,पौध वितरण व किसानो के सम्बोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कहा कि वृक्षारोपण से हम जलवायु परिवर्तन को रोकने में सक्षम हो पाएंगे। इससे हम वातावरण मे कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा को घटाने में कामयाब होगे और ऑक्सीजन पानी की मात्रा बढ़ेगी।
जिला अधिकारी बस्ती रबीश
गुप्ता ने कहा की हम सामूहिक प्रयास से ही वन क्षेत्र में वृद्धि कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी बस्ती जयदेव सी एस ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान जलवायु परिवर्तन समस्या समाधान का सटीक अभियान साबित हो सकता है।
अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र डा. एस एन सिंह ने कहा कि उनका केंद्र लगातार उन्नत किस्म के फलदार पौधों को तैयार कर रहा है जिसे किसानो को उपलब्ध कराकर पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में प्रयासरत है। एस अवसर पर महादेवा विधायक दूधराम ,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी , भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र , पुलिस अधीक्षक बस्ती , उप निदेशक कृषि बस्ती, जिला उधान अधिकारी, तथा जिला कृषि अधिकारी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर मंत्री नें कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर का अवलोकन किया और केंद्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। इस दौरान मंत्री राजभर ने जिलाधिकारी रबीश गुप्ता , मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस., मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर रीजन तथा अध्यक्ष कृषि विज्ञानं केंद्र डा० एस एन सिंह के साथ मिल कर पौध रोपण करते हुए एक पौध माँ के नाम अभियान का शुभारम्भ किया।
मंत्री ने केन्द्र पर स्थापित
पाली हाउस, नेट हाउस, मुर्गी शाला, बकरी शाला, जगरी यूनिट, मधुमक्खी पालन इकाई का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की। केन्द्र पर निर्मित मत्स्य तालाब के तटबन्धों पर लगाये गये केले के पौध तथा आर0सी0सी0 रोड व चकरोड के किनारे लगे शोभाकारी पौधों एवं फूल पौधों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। केन्द्र पर स्थापित उद्यान इकाई में लीची व आम के विभिन्न नवनतम् प्रजातियों की मातृ वृक्ष पौधशाला, गर्मी में पैदा होने वाली सेब की प्रजाति हनीमैन निन्यानबे (99)नावेव अन्ना डार्क रेड गोल्ड एवं अनार की मातृ वृक्ष पौधशाला की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
भ्रमण के दौरान केन्द्र के अध्यक्ष डा0 एस0एन0 सिंह, वैज्ञानिक पशुपालन, डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, वैज्ञानिक जी0पी0बी, डा0 वी0बी0 सिंह, वैज्ञानिक प्रसार, डा0 आर0बी0 सिंह, वैज्ञानिक पौध सुरक्षा,
वैज्ञानिक गृह विज्ञान, डा0 अंजलि वर्मा, वैज्ञानिक सस्य विज्ञान, तथा केन्द्र के कार्मिक निखिल सिंह, जे0पी0शुक्ल रवि शंकर पाण्डेय, प्रधान शिवश्याम चौधरी, आज्ञा राम वर्मा, अरविन्द सिंह, अरविन्द पाल, बिजेंद्र बहादुर पाल, परमानन्द सिंह, गीता सिंह, अंजनी सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अहमद अली सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।