Basti (Uttar Pradesh)–मुख्य विकास अधिकारी बस्ती ने एकीकृत फसल प्रणाली ;आई एफ एस माडल का किया अवलोकन आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बंजरिया, बस्ती, मेंं कृषकों के आय संवर्धन (दुगनी) करने हेतु निर्मित एकीकृत कृषि प्रणाली का अवलोकन श्री जयदेव सी0एस0 (आई0ए0एस0), मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती ने किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत गोटवा ग्राम पंचायत के माध्यम से सौन्दर्यीकरण किये गये कृषि विज्ञान केन्द्र के तालाब में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय तथा तालाब के बन्धे पर सेब व केले के पौध का रोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि जिस तरह कृषि विज्ञान केन्द्र पर एकीकृत फसल प्रणाली (आई0एफ0एस0 माडल) स्थापित है उसी तरह से जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तालाबों का जीर्णोद्धार करके आई0एफ0एस0 माडल स्थापित किया जाय तथा जनपद में केले की खेती को बढावा दिया जाय जिससे कृषकों की आय दुगनी हो सके। केन्द्र के अध्यक्ष प्रो0 एस0एन0 सिंह ने कहा कि केन्द्र पर स्थापित अमृत सरोवर से केले व मछली का उत्पादन एवं उसके चारों तरफ मुर्गी पालन, गाय-भैस पालन, फलदार पौध रोपण, सब्जी उत्पादन, करके एकीकृत कृषि प्रणाली (आई0एफ0एस0) माडल तैयार किया गया है। उक्त माडल का अनुसरण करने पर किसानों की आमदनी में निश्चित रूप से आशातीत बढोत्तरी होगी। केन्द्र द्वारा इसके लिए किसानां को अनवरत प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सदर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अमृत सरोवर का माडल जैसा कृषि विज्ञान केन्द्र पर बना है उसी तरह से समस्त ग्राम पंचायतों में तैयार किया जायेगा। कार्यक्रम में डी0सी0 मनरेगा श्री संजय शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी, श्री अखिलेश कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान, गोटवा, शिव श्याम चौधरी सहित केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 डी0के0 श्रीवास्तव, डा0 वी0बी0 सिंह, डा0 प्रेम रहे मौजूद।