Basti (Uttar Pradesh) लगातार भीषण ठंड पड़ने के कारण धूप निकलने से जहां लोगों को काफी सकून मिला। शनिवार को पछुआ हवा को लेकर किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी वहीं रविवार दोपहर बाद बारिश होने से मानो किसानों को अमृत मिल गई। किसान प्यारेलाल चौधरी ने बताया की खेतों में पछुआ हवा बहने के कारण खेत का पानी सूख जाने के कारण गेहूं की खड़ी फसल को संजीवनी मिल गई। इस दौरान किसान गदगद नजर आये। जबकि ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह से ही किसान बारिश को लेकर बदल को देखकर टकटकी नज़रों से किसान आस लगाए बैठे थे।
बारिश होने के ब.. राहत महसूस किये। बारिश होने के बाद किसानों को भी अब फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी है। ग्राम प्रधान सियाराम चौधरी ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदे मिलेंगे वहीं किसानों के आर्थिक लाभ होगा
बारिश के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे लोग काफी खुश नजर आए। किसान भी बारिश से खुश दिखे।
वहीं नगर बाजार, बहादुरपुर, फुलवरिया निषाद, गोटवा, बढ़नी, पोखरनी आदि क्षेत्र में किसानों में खुशी की लहर।