Basti Uttar Pradesh – लालगंज थाना के रखौना पुलिस चौकी क्षेत्र के लगुनी गांव के निकट कुआंनो नदी के किनारे स्थित बांस के पेड़ के नीचे एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव बुधवार को शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों को दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लालगंज पुलिस को दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड ने पहले तो लगभग 65 वर्षीय उम्र वाले वृद्ध की पहचान आसपास के ग्रामीणों से करवाने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की सही पहचान न हो पाने की स्थित में अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई करने में जुट गए।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गैंड ने बताया स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया के माध्यम से शव का पहचान कराया जा रहा हैl लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।