महराजगंज: यूपी के महराजगंज में बुधवार को वकीलों ने पुलिस दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा कैसे वकीलों से बचने के लिए दौड़ लगा रहा है, लेकिन वकील उसको पीटते हुए पीछे दौड़ रहे हैं।
कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह की एक वकील से जमीन विवाद को लेकर बहस हो गई। इसके बाद वकील और उसके साथी दारोगा पर टूट पड़े। जैसे ही दारोगा दुर्गेश पिटाई से बचने के लिए दौड़े तो वकील भी उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे।
पुलिस का कहना है कि वकीलों को ऐसा नहीं करना चाहिए था, अगर उनको कोई शिकायत थी तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करते। वहीं, लोग कह रहे हैं कि मामला कई दिनों से चल रहा था। वकील दारोगा से काफी नाराज थे। इसकी शिकायत एसपी से की थी।