आज का राशिफल: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है। राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि: किसी असहाय की मदद करें, तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।
वृषभ राशि: जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें, सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पुरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि: मन बहुत चंचल है, थोड़ी-थोड़ी देर आप अपना निर्णय बदलते है। अपना मन स्थिर करें, फिर निर्णय लें। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।
कर्क राशि: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी, अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
सिंह राशि: आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।
कन्या राशि: नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सोदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, शांति से समय व्यतीत करें।
तुला राशि: कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
वृश्चिक राशि: आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने लेन-देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।
धनु राशि: व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे है। भूमि-भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मकर राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है, इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।
कुंभ राशि: परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा, नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद संभव है।
मीन राशि: समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें, लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। thepublicnetwork.in इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।