Lucknow triple murder: यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत होने की खबर मिली है। ट्रिपल मर्डर से सूबे की राजधानी में हड़कंप मच गया। चूंकि आज राजधानी में प्रदेश के सभी विधायक मौजूद थे।
ट्रिपल मर्डर से राजधानी में दहशत का माहौल है। लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव में कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस गोलीबारी में एक महिला सहित तीन के मौत हो गई है। बताते चलें कि पहले गोली लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद हलदा पुत्र फरीद की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में ताज खा जिसकी उम्र 55 साल है और फरहीन पत्नी फरीद जिसकी उम्र 40 साल है। दोनों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जाते समय समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ये विवाद जमीन से जुड़ा था। जिसके चलते दोनों पक्षो में विवाद बड़ गया और गोलीबारी हो गई।