वरिष्ठ शिक्षक जमील अहमद का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ शिक्षक जमील अहमद का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

0 minutes, 0 seconds Read

बस्ती (उत्तर प्रदेश) नगर बाजार क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जमील अहमद (70 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जमील अहमद स्थानीय पत्रकार एम०जाहिद के चचेरे भाई थे और शिक्षा जगत में अपने सरल स्वभाव एवं योगदान के लिए सम्मानित थे।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में महादेवा विधायक दूध राम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम कृपाल यादव, विजय पाण्डेय, उमेश दुबे, डी.के. सिंह, अफजाल कुरैशी, मोहम्मद शकील, मनोज कुमार यादव,सरताज आलम, शाबान अली, मास्टर अब्दुल माबूद, मास्टर नुरूल हुदा, फरीद खान, हसन अली, शमशुल हुदा, नूरानी कमरुल हुदा, इकबाल अहमद, अखिल कुमार, अरुण मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत जमील अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं