नगर बाजार (बस्ती) नगर बाजार स्थित भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत प्राइमरी वर्ग में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। वहीं कक्षा नौ, दस एवं 11 के छात्र-छात्राओं ने भी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा बोरा रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दौड़ प्रतियोगिता के कक्षा एक वर्ग में अमित पुत्र अर्जुन ने प्रथम तथा सुमित पुत्र सुनील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में साहिल रजा पुत्र मुरतजा हुसैन प्रथम, अनीस चौहान पुत्र राम सिंह द्वितीय और आकांक्षा पुत्री रामू तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीन में निखिल पुत्र हरिराम ने प्रथम, आदित्य पुत्र मदन ने द्वितीय और मुकुल पुत्र बबलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा चार में सुशांशु पुत्र राम किशुन प्रथम, दिव्यांश पुत्र दीपक लोनी द्वितीय और मानवी पुत्री मनीष चंद्र तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा पांच में आदित्य नायक सिंह पुत्र मार्कण्डेय प्रताप सिंह ने प्रथम, आदर्श पुत्र लालजी ने द्वितीय, लक्ष्मी जीवक पुत्री राधेश्याम ने तृतीय तथा विकास ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
कक्षा नौ, दस एवं 11 के बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कृष्णा उपाध्याय पुत्र हरिशंकर हरिप्रसाद ने प्रथम और धनेश पुत्र विजय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में राजकुमार साहू प्रथम, शनि द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रहीं।
बोरा रेस प्रतियोगिता में कक्षा आठ की प्रतिमा राव अम्बेडकर पुत्री कृष्णा चन्द्र राव अम्बेडकर और अनन्या, पुत्री रमेश चन्द्र ने प्रतिभाग किया। वहीं कक्षा एक की प्रकृति यादव पुत्री राधेश्याम यादव ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामजी कासौधन, डायरेक्टर एलपी गुप्ता, प्रधानाचार्य सूरज कासौधन एवं उपप्रधानाचार्य विजय मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
