बस्ती। बड़े मंगल के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बेलाड़ी चौराहा, पोखरनी चौराहा तथा नगर पंचायत नगर बाजार स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
बेलाड़ी चौराहे पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों के जनसहयोग से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूरी, दही, छोले, चावल एवं फलों के प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और देर शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। आयोजन स्थल पर श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
इसी अवसर पर नगर पंचायत नगर बाजार स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में इंदल, राम कुमार, संतोष, पिंटू, राज कुमार, हनुमान, विष्णु, शेषमणि गुप्ता, शिवजी, रवि, दुर्गेश गुप्ता और पवन सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
वहीं पोखरनी चौराहे पर आयोजित विशाल भंडारे में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्तों ने सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान प्रतिनिधि नीतिश सिंह, सुनील सिंह, सन्नी सिंह, रोमित सिंह, सूरज सिंह, रणधीर सिंह, विक्की सिंह, गोलू सिंह, नीरज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, बड़े सिंह, राहुल सिंह, राजीव सिंह, राणा प्रताप सिंह, डब्लू सिंह, मुन्ना सिंह, चंचल सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
